ईरान के वरिष्ठ परमाणु वार्ताकार सैयद अब्बास इराक़ची और मजीद तख्त रवान्ची वियना से जनेवा के लिए रवाना हो गये हैं
जहां वे ईरान के विदेशमंत्री जवाद ज़रीफ और अमेरिकी विदेशमंत्री जान केरी के बीच होने वाली वार्ता में शामिल हो जायेंगे।
ईरान और अमेरिका के विदेशमंत्री समग्र परमाणु समझौते के समौदे के बारे में शनिवार को एक दूसरे से वार्ता करने वाले हैं।
अमेरिकी ऊर्जामंत्रालय ने घोषणा की है कि इस वार्ता में अमेरिका के ऊर्जा मंत्री अर्नेस्ट मोनीज़ भी भाग लेंगे। साथ ही वियना में ईरान और गुट पांच धन एक के मध्य विशेषज्ञ स्तर पर वार्ता जारी रहेगी।
इससे पहले कहा गया था कि यह वार्ता वियना में शुक्रवार को भी जारी रहेगी परंतु वार्ता को अगले सप्ताह और जनेवा पर टाल दिया गया है।
समग्र परमाणु समझौते का मसौदा तैयार करने के संबंध में होने वाली वार्ता के तीन चरण वियना में और एक चरण न्यूयार्क में हो चुका है।